यास चक्रवात: रांची में उद्धाघटन से पहले कांंची नदी का पुल टूटा

सत्यम् लाइव, 27 मई 2021, दिल्ली।। रांची के तमाड़ प्रखंड में तीन साल पहले कांची नदी पर बना पुल बनाया गया था जो आज भारी बारिश के कारण टूट गया। अभी इस पुल का उद्घाटन भी नहीं हुआ था। यास साइक्लोन का असर बंगाल और ओडिशा के साथ झारखंड में भी साफ दिखाई दे रहा है इसका ही ये परिणाम है।

यह पुल रांची जिले के तमाड़ और सोनाहातू प्रखंड के बीच को जोड़ता था। राज्य में पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से लगातार बारिश के कारण यह पूल टूट है। दूसरी तरफ से खबर है कि रांची एचईसी कॉलोनी बांग्ला स्कूल के पास एक कच्चा मकान गिरने से एक 26 वर्षीय युवक और एक बच्चे की मृत्यु हो गई। मेयर डॉ. आशा लाकड़ा खुद रांची शहर का भ्रमण करने निकलीं, ताकि जानमाल के नुकसान का अंदाजा लगाया जाए और बिजली-पानी, नालों की सफाई तुरंत हो सके।

Ads Middle of Post
Advertisements

सुनील शुक्ल

अन्य ख़बरे

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.