राजीव गांधी से नाम बदल कर अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

सत्यम् लाइव, 6 अगस्त 2021, दिल्ली।। मोदी सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल कर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार रख दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के प्रदर्शन ने पूरे देश को रोमांचित किया है साथ ही अब हॉकी मे लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है जो आने वाले समय के लिए सकारात्मक संकेत होगें। खेल रत्न सम्मान के तहत 25 लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाता है।

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का हॉकी में अविश्वसनीय योगदान रहा है उन्होंने अपने ओलंपिक बर्लिन 1936 में कुल 13 गोल दागे थे। मोदी जी लिखा कि देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।

Ads Middle of Post
Advertisements

भारतीय पुरुष की टीम 41 साल बाद पदक जीतने में सफल हो पाई तो महिला टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश की है। इसी कारण से बधाई की पात्र है।

सुनील शुक्ल

अन्य ख़बरे

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.