– गर्भवती महिलाओं और इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को छूट मिलेगी।
– आईडी कार्ड दिखाने पर प्राइवेट डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ को को भी छूट मिलेगी। – मीडिया कर्मचारियों को भी आई कार्ड के जरिए ही मूवमेंट की इजाजत होगी।
– रिजर्वेेशन टिकट दिखाने पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे आने-जाने यात्रियों को छूट दी जाएगी।
सत्यम् लाइव, 5 अप्रैल 2021, दिल्ली।। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने बढ़ते कोरोना के मामलों पर नजर डालते हुए। मंगलवार 6 अप्रैल 2021 से शुक्रवार 30 अप्रैल 2021 तक राजधानी दिल्ली में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए नाइट लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ‘आप’ सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है और इसके लिए अन्य विकल्प तलाश रही है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को कोरोना वायरस वैक्सीन के निर्यात को रोकना चाहिए और सभी के लिए टीकाकरण खोलना चाहिए।
मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार सभी विकल्पों और विचारों को तलाश रही है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू अहम भूमिका निभा सकता है, लेकिन सरकार पूरी तरह से इस पर निर्भर नहीं है। हलांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि हम एक और लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रहे हैं। मेरा मानना है कि हम अन्य विकल्पों के माध्यम से संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं।
सुनील शुक्ल
Leave a Reply