आया पहुॅचा चक्रवात, मची तबाही

ओडिशा में अम्फान चक्रवात ने मचाई तबाही में अब तक 2 की मौत हो चुकी है। 2.30 बजे से शुरू होकर अब लैंडफॉल का मुख्‍य हिस्‍सा शाम 7 बजे तक टकरा सकता है।

सत्‍यम् लाइव, 20 मई 2020, दिल्‍ली।। भारतीय मौसम विभाग ने 4.30 बजे के बुलेटिन में बताया कि चक्रवाती तूफान अम्फान सुंदरबन से लगते प. बंगाल तट के दीखा और हटिया द्वीप को पार कर रहा है। लैंडफॉल की प्रक्रिया दो से तीन घंटे चलेगी। चक्रवात अम्फान आज शाम तक कोलकाता पहुंच जाएगा। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में असर दिख रहा है, साउथ और नॉर्थ सेंट्रल परगना से रिपोर्ट के अनुसार 160 तक रफ्तार हो सकती है। अनुमान है कि कोलकाता, हुगली और हावड़ा आदि जिलों में भी हवा की रफ्तार 110 से 135 किलोमीटर तक रह सकती है। ओडिशा में 106 से 107 की रफ्तार से भारी नुकसान हुआ है। डीडी न्‍यूज के द्वारा लिये गये चित्र से ये ज्ञात होता है कि अगले तीन घन्‍टे स्थिति बहुत भयावह होगी।

Ads Middle of Post
Advertisements

अब तक करीब 5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के आने से पहले पश्चिम बंगाल और ओडिशा से करीब 5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के शाम तक कलकत्‍ता तक पहुंचने की आशंका है। एनडीआरएफ के प्रमुख एस एन प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि बचाव दल और प्रशासन अमावस्या होने के कारण चार से छह मीटर ऊंची तूफानी या ज्वारभाटा की लहरों से निपटने के लिए तैयार है। राज्य सरकारों से मिले आंकड़ों के अनुसार ओडिशा से 1.50 लाख और पश्चिम बंगाल से 3.50 लाख लोगों को, पालतू पशुओं सहित चक्रवात के मद्देनजर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया दिया गया है। ओडिशा में अम्फान चक्रवात ने मचाई तबाही में अब तक 2 की मौत हो चुकी है। 2.30 बजे से शुरू होकर अब लैंडफॉल का मुख्‍य हिस्‍सा शाम 7 बजे तक टकरा सकता है।

उपसम्‍पादक सुनील शुक्‍ल

अन्य ख़बरे

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.