सत्यम् लाइव, 15 दिसम्बर 2020, दिल्ली : देश भर में (#COVID-19) लॉकडाउन के बाद मार्च से बंद हुए उत्तराखंड के उच्च शिक्षण संस्थान आज15 दिसंबर से फिर से खुल रहे हैं|
देश भर में COVID-19 लॉकडाउन के बाद मार्च से बंद हुए उत्तराखंड के उच्च शिक्षण संस्थान आज 15 दिसंबर से फिर से खुल रहे हैं. राज्य में15 दिसंबर से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने का निर्णय कैबिनेट की बैठक के बाद लिया गया, जिसके बाद उत्तराखंड शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव ओम प्रकाश (#Uttarakhand Education Department Chief Secretary Om Prakash) ने एसओपी (SOP) भी जारी की |
ये भी पढ़े: टी-20 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला
छात्रों को मानने होंगे ये अहम नियम
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, ओम प्रकाश ने – छात्रों को आरटी-पीसीआर (RT-PCR) टेस्ट कराने के लिए कहा है. छात्रों को कक्षा के पहले दिन अपनी रिपोर्ट ले जाना अनिवार्य होगा.
– इसके अलावा छात्रों को कक्षाओं में भाग लेने के लिए अपने माता-पिता की लिखित सहमति भी अनिवार्य रूप से दिखानी होगी |
– कॉलेजों को 50% की क्षमता के साथ खोला जाएगा और प्रैक्टिकल परीक्षाओं वाले पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी |

उत्तराखंड में आज से खुलेंगे कॉलेज और विश्वविद्यालय
– कॉलेजों को यह भी सलाह दी गई है कि वे कक्षा और लेबोरेटरी के अंदर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए विभिन्न शिफ्टों और छोटे बैचों में कक्षाएं संचालित करें |
सीमा (संवाददाता)




















