
सत्यम् लाइव,20 अगस्त 2020, नई दिल्ली: इस्लामिक नववर्ष की शुरुआत 21 अगस्त शुक्रवार से हो रही है। इससे पहले दल हिज्जा इस्लाम का आखिरी महिना चल रहा था। इस्लामिक कैैैैैैैलेंडर के हिसाब से नववर्ष की शुरुआत मुहर्रम के महीने से होती है। यह इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है। जैसे भारतवर्ष में सनातन धर्म में तीज, त्याोोहार सूर्य की दिशा से तय होता है,वैसे ही इस्लाम में त्याेेहार चांद की गणना और हिजरी कैलेंडर के अनुसार मुस्लिम समुदाय के लोग त्योहार मनाते हैं। इस्लामिक कैलेंडर को हिजरी कैलेंडर के नाम से जाना जाता है। इसी चांद के दिखने पर नववर्ष का आगाज होता है। इस बार का इस्लामिक वर्ष 1442 हिजरी आरंभ होगा। माना जाता है इसी दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने मक्का से मदीना की ओर प्रवास किया था। नये साल की शुरुआत में लोग एक दूसरों को मुबारकबाद देते हैं। ताेे वहीं कोरोना काल को देेखते हुए विभिन्न शहरों में अंजुमन कमेटियों ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा। करबला पर भी कोई भीड़ नहीं होगी। शांतिपूर्ण तरीके से एकता व भाईचारे के साथ सभी की भावनाओं का खयाल रखते हुए मोहर्रम मनाने का निर्णय कमेटी ने लिया है।
मंसूर आलम
Leave a Reply