असम में बाढ़ से तबाही, लाखों हेक्टेयर फसल चौपट

बाढ़ ने 27 जिलों को प्रभावित किया है, जिससे 1,09,600.54 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान हुआ है, और राज्य में लगभग 27 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ का बढता रौद्र रूप से लोगों की मदद के लिए सरकार ने जिलों में 276 राहत शिविर और 192 वितरण केंद्र स्थापित किए है।

सत्‍यम् लाइव, 21 जुलाई 2020, असम।। देश में अच्छा मानसून ने देशवासियों को गर्मी से राहत दिलाई है तो वहीं किसानों की फसलों के लिए, अमृत बनकर बर्षा भी आयी है। पर हर साल की तरह पूर्वोतर राज्यों के लिए यह आफत भी बन गयी है खासकर यह आफत बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ जिले और असम में आयी है। इन राज्यों में भारी बारिश की वजह से, बाढ़ का रूप ले लिया है और इसकी वजह से लोगों की जान माल तक का नुकसान हो रहा है।

Ads Middle of Post
Advertisements

पिछले कई दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश होने से, इन राज्यों में बहने वाली सारी नदियों का जल स्तर बढ़ चुका हैं और ज्यादातर नदियां नियंत्रण रेखा से ऊपर बह रही है। जिससे लोगों के घरो में, पानी घुस गया है। बाढ़ की वजह से इन राज्यों में तबाही हो रही है। जनमानस अपने आप को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जा रहें है। प्रशासन ने इस खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को सोमवार को मटिया, गोलपाड़ा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेज दिया है, जहाॅ से एनडीआरएफ टीम ने 56 लोगों को सुरक्षित निकाला। राज्य में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में ब्रहृमपुत्र और उसकी सहायक कृष्णा नदी में जल स्तर बढ़ रहा है। जिससे आस-पास के गाॅवों में पानी घुस गया है। जिससे कई लोगों की जान भी चली गई है, साथ में किसानो की मवेशी भी काफी संख्या में बाढ़ में बह गए है। हालांकि, एनडीआरएफ की एक टीम बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंची और स्थानीय लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। तो वही एनडीआरएफ गुवाहाटी की पहली बटालियन द्वारा मानसून के मौसम के दौरान 1,450 से अधिक स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इस की वजह से 2,254 गांव में पानी से स्थानिय जिंदगीया तहस-नहस हो गयी है। अभी भी एनडीआरएफ की लगभग 12 खोज और बचाव दल असम जिले में तैनात है।, जिनमें जोरहाट, बोंगाईगाॅव, कामरूप मेट्रो, बारपेटा, सोनितपुर, धेमाजी शामिल है। एनडीआरफ की टीम ने इन क्षेत्रों पर के साथ नियंत्रण कक्ष और अन्य बाढ वाले क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखे हुए है। साथ ही राज्य प्रशासन भी इस स्थिती का पल-पल की खबर ले रहा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) द्वारा बाढ़ पर खबर के अनुसार, बाढ़ ने 27 जिलों को प्रभावित किया है, जिससे 1,09,600.54 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान हुआ है, और राज्य में लगभग 27 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ का बढता रौद्र रूप से लोगों की मदद के लिए सरकार ने जिलों में 276 राहत शिविर और 192 वितरण केंद्र स्थापित किए है।

मंसूर आलम

अन्य ख़बरे

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.