
सत्यम् लाइव, 8 जुलाई 2020, दिल्ली।। उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर के 8 पुलिस के हत्यारे को पकडवाने वाले को अब 5 लाख रूपये देने का एलान किया है एक विडियो के अनुसार विकास दुबे फरीदाबाद में ऑटो पर सवार होते देखा गया है। कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव मे उत्तर प्रदेश पुलिस के डिप्टी एसपी सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद फरार मुख्य आरोपित विकास दुबे पर प्रदेश सरकार ने और बड़ा इनाम घोषित कर दिया है। जांच के साथ ही विकास दुबे की बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों में बढ़ रही संलिप्तता को देखते हुए योगी सरकार ने उस पर इनाम राशि ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी है।
सुनील शुक्ल
Leave a Reply