दिल्ली के सीएम निवास स्‍थल की गिरी छत

सत्‍यम् लाइव, 7 अगस्‍त 2020, दिल्‍ली।। इन दिनों दिल्ली में कोरोनावायरस को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काफी व्यस्त है। दिल्ली में कोरोनावायरस का प्रकोप थोड़ा कम हुआ है, तो वही इस राज्य में स्थिती संभलती हुई नजर आ रही है। दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले ही रोजगार बाजार पोर्टल लाॅच किया है। तो इससे पहले उन्होंने दिल्ली में रेहड़ी-पटरी लगाने वालो को छूट भी दिया था। अभी की सबसे बड़ी खबर यह है की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जहां रह रहे है, सिविल लाइंस स्थिति उनके घर की छत गिरी हैं। जारकारी के मुुताबिक बताया जा रहा है कि छत की मरम्मत हुई तो बाथरूम की छत भी गिर गई। गनिमत रही कि हादसे के वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीे था। खबरो के मुताबिक जहां सीएम बैठते थे उसे वाॅॅर रूम जैसा बनाया गया था। उस जगह पर मुख्यमंत्री अहम बैठकें करते है। लेकिन जिस समय यह हादसा हुआ चैबंर में कोई मौजूद नहीे था। जबकि, उस चैंबर में अक्सर कुछ ना कुछ होता ही रहता है। इस घटना के बाद सीएम के घर के एक हिस्से को चैंबर बना दिया गया है। जहां छत गिरी वह मुख्यमंत्री का पर्सनल चैंबर था। रिपोर्ट के मुताबिक इस मकान को 80 साल आजादी से पहले अंग्रेजों ने 1942 में बनाया गया था। यहां अक्सर किसी ना किसी हिस्से में मरम्मत का काम चलता ही रहता है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश हुई है। इसलिए माना जा रहा है कि घर का और हिस्सा भी नुकसान हुआ होगा। यह हादसा होते ही, मामले की गंभीरता से चूक के अधिकारियों ने घर का रिव्यू कर दिया हैं। इस रिपोर्ट के बाद ही घर के आगे का फैसला लिया जाएगा। तो वही इस हादसे से कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया था।

Ads Middle of Post
Advertisements

मंसूर आलम

अन्य ख़बरे

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.