
सत्यम् लाइव, 29 सितम्बर 2020, दिल्ली।। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में एनडीए या भाजपा शासित 20 राज्यों ने बढ़ाए कदम और केंद्र शासित क्षेत्रों ने नीति पर अपनी सहमति जताते हुए इसके अमल पर भी काम शुरु कर दिया है। शेष राज्य कुछ नीति पर सहमत नहीं हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, असम, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश और बिहार तथा शासित क्षेत्रों में चंडीगढ़, लद्दाख, अंडमान निकोबार आदि शामिल है।फिलहाल जो राज्यों ने नीति से सहमत नहीं है, उनमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, दिल्ली जैसे राज्य शामिल है। राज्यों का यह रूझान नीति के अमल को लेकर शिक्षा मंत्रालय की ओर से शिक्षक पर्व के नाम चलाई जा रहे अभियान के दौरान ये निर्णय लिया गया है। इसमें राज्य हिस्सा ले रहे थे शिक्षा मंत्रालय को ओर से यह अभियान आठ सितंबर से 25 सितंबर तक चलाया गया था।
सुनील शुक्ल
Leave a Reply