सत्यम् लाइव, 10 जून 2021, दिल्ली।। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा आयोजित 64वीं प्रशासनिक सेवा परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी हो गया है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी(आरसीए) के प्रभारी मोहम्मद तारिक ने शुभकामनाएं देते हुए यह जानकारी दी की इस बार बिहार प्रशासनिक सेवा में (आरसीए) के छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन दोहराया है। जिसमे 16 छात्रों का चयन हुआ है जिसमे से 10 लड़के है और 6 लड़कियों ने यह परीक्षा पास की है। तो वहीं जामिया मिल्लिया की कुलपति प्रो नजमा अख्तर ने प्रशानिक सेवा में चयन हुए छात्रों शुभकामनांए दी है। उन्होंने कहा की इन विद्यार्थियो ने कई कठिनाईयो का सामना करते हुए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मोहम्मद तारिक ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए बहुत सम्मान बात है कि यह विभिन्न संस्थानो द्वारा संचालित सभी सार्वजनिक कोचिंग केंद्रो के मुकाबले सबसे अधिक संख्या है और हम उम्मिद करते हैं कि इसमें और सुधार होगा।
मंसूर आलम
Leave a Reply