10 के नकली सिक्कों को ऐसे पहचाने

आज कल 10 रूपए के नकली सिक्के बहुत प्रचलन में है। पिछले कई समय से लोग बड़े ही असमंजस की स्थिति में है कि इस प्रकार के सिक्कों का इस्तेमाल किया जाए या न किया जाए। कुछ लोग तो यहां तक भी कह रहे हैं कि 10 के सिक्कों का निर्माण रिजर्व बैंक में बंद कर दिया है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है आज हम आपको 10 के नकली सिक्कों को पहचानने के तरीके बताएंगे जिससे आप 10 सेकंड से भी कम समय में यह पता लगा सकेंगे कि यह सिक्के असली है या नकली।

असली सिक्कों में 10 रूपए के साथ एक निशान बना होता है लेकिन नकली सिक्कों में यह निशान नहीं होता।
rupees-coin

असली सिक्कों में 10 रूपए के ऊपर एक पट्टी बनी होती है लेकिन नकली सिक्कों में यह नहीं होती और कई में होती भी है तो 15 होती है जबकि असली सिक्कों में यह पट्टी 10 होती है।

rupees-coin-image-1





असली सिक्के में 10 का अंक गोल्डन और सिल्वर दोनों भागों में विभाजित होता है जबकि नकली सिक्के में यह सिर्फ सिल्वर भाग में ही लिखा होता है।

Ads Middle of Post
Advertisements

असली सिक्के में भारत और इंडिया अलग-अलग लिखा होता है जबकि नकली सिक्के में ऊपर वाले भाग में यह एक ही जगह लिखा होता है।

rupees-coin-image-2

असली सिक्के में कोई लाइन नहीं होती लेकिन नकली सिक्के में अशोक स्तंभ के ऊपर और नीचे दोनों तरफ लाइन होती है।

हम आशा करते हैं आप इन इस जानकारी से अब आसानी से असली और नकली सिक्कों की पहचान कर सकेंगे।

अन्य ख़बरे

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.