
रोम : सोमवार सुबह नींद से जगने के बाद रोमवासियों को हर ओर धवल सफेद रंग की बर्फ की चादर बिछी मिली। करीब छ: साल बाद हुई यह बर्फबारी आर्कटिक तूफान के बाद का असर है जिसके कारण यूरोप का अधिकांश हिस्सा बर्फ के आगोश में चला गया। इसके कारण यहां यातायात और स्कूल समेत तमाम जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
सड़कों पर कई इंच मोटी बर्फ
रोम में सोमवार सुबह भारी बर्फबारी हुई, जिससे यहां कई इंच तक बर्फ जम गई। बर्फबारी से लोगों को यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा और स्कूलों को एहतियातन बंद करने के आदेश दिए गए। हाड़ कंपा देने वाली बर्फीली हवा ‘ब्युरेन’ रविवार को इटली पहुंची, जिससे उत्तर क्षेत्र में भारी बर्फबारी से कुछ क्षेत्रों में तापमान शून्य से 20 डिग्री तक नीचे चला गया। 2012 के बाद हुई बर्फबारी
2012 के बाद हुई बर्फबारी
बर्फीली हवा सोमवार को केंद्रीय इटली और रोम पहुंची, जहां वर्ष 2012 से ही भारी बर्फबारी नहीं हुई थी। बर्फबारी के बाद यातायात संबंधी दिक्कतों के बावजूद, स्थानीय लोग और पर्यटक इस असमय हुई बर्फबारी का आनंद उठाने लगे।
दमकलकर्मी हटा रहे सड़कों पर जमी बर्फ
सड़कों पर जमे बर्फ को हटाने के लिए दमकल कर्मियों को लगाया गया है और अभी तक यहां से किसी भी विमान के परिचालन को स्थगित करने की सूचना नहीं मिली है। विमानों के देरी से परिचालन की सूचना हालांकि प्राप्त हुई है और संबंधित यात्रियों को अपने विमान कंपनियों से संपर्क करने के लिए कहा गया है।
Leave a Reply