इंदिरापुरम: बंदरों के हमले में चौथी मंजिल से किशोर गिरकर हुआ घायल

दिल्ली: शिप्रा सनसिटी फेस-2 रीगल फ्लैट की चौथी मंजिल पर खेल रहा किशोर बंदरों के हमले से शुक्रवार शाम गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Ads Middle of Post
Advertisements

शिप्रा सनसिटी फेस-2 विंडसर एंड नोवा में समीर नायक परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा आशीष नायक (14) इंदिरापुरम के एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। शुक्रवार शाम पांच बजे आशीष नायक शिप्रा सनसिटी फेस-2 के रीगल फ्लैट्स की चौथी मंजिल की छत पर दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बंदरों का झुंड छत पर आ गया। बंदरों ने खेल रहे किशोरों पर हमला कर दिया। किशोर इधर-उधर भागने लगे। तभी आशीष अनियंत्रित होकर साफ्ट एरिया में गिर गया। इसके बाद उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर लोग छत पर पहुंचे और आशीष को निकालने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद सीआइएसएफ के जवान सुशील पाइपों के सहारे नीचे उतरे। उन्होंने आशीष अपने शरीर पर बांधकर पाइप के रास्ते छत से बाहर निकाला। आशीष घायल हो गया था। उसे इंदिरापुरम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। आशीष को कूल्हे, सिर और कमर में चोटें आई हैं।

अन्य ख़बरे

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.