प्रियंका गोवा पहुंचे बॉयफ्रेंड निक के साथ

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंटरनेशनल आइकॉन बनीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों गोवा में हैं। वे हाल ही में अमेरिका से लौटी हैं, मगर वे अकेली नहीं आईं, बल्कि अपने कथित बॉयफ्रेंड और अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ आई हैं। एयरपोर्ट पर उतरने से लेकर मुंबई की रेस्त्रां में पार्टी एन्जॉय करने तक, इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

इसी बीच प्रियंका और निक गोवा पहुंचे, जहां एक्ट्रेस ने उन्हें अपने परिवार से मिलवाया। प्रियंका की छोटी बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी मौके पर मौजूद थीं। गोवा की खूबसूरत वादियों में बारिश की फुहारों के बीच दोनों बहनों ने ‘टिप, टिप बरसा पानी’ गाने पर शानदार डांस भी पेश किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। परिणीति और प्रियंका ने बारिश का जमकर आंनद लिया और निक तो दोनों के देखकर बेहाल हो गए।

Ads Middle of Post
Advertisements

17 घंटे पहले सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि परिणीति एक दिन बाद ही मुंबई लौट आई हैं, मगर प्रियंका निक के साथ गोवा में ही हैं। परिणीति भी शायद बहन को स्पेस देने के ख्याल से जल्दी लौटी हैं। गौरतलब है कि निक जोनास 25 वर्षीय हैं और वे अमेरिकी सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं।

प्रियंका उनसे तकरीबन 10 साल बड़ी हैं। दोनों को एक साथ बेसबॉल मैच के दौरान भी देखा गया था। निक और प्रियंका की मुलाकात पिछले साल मेट गाला के दौरान हुई थी। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। उनके चर्चित टीवी शो ‘क्वांटिको 3’ की शूटिंग खत्म होने के बाद वे हॉलीवुड में कुछ फिल्में भी कर रही हैं। इंडिया में वह जल्दी ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

अन्य ख़बरे

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.