फर्नांडो में बच्चा पैदा करने पर था 12 साल तक बैन

नई दिल्ली:आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि सुदूर इलाके में बसे फर्नांडो डी नोरोन्हा द्वीप पर पिछले 12 सालों से कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ था। यह द्वीप शहर से करीब 370 किलोमीटर दूर बसा है। यहां करीब 3 हजार लोग रहते हैं लेकिन एक भी मैटरनिटी वार्ड नहीं है।

नाम ना छापने की शर्त पर महिला ने बताया कि शनिवार को उसने एक लड़की को जन्म दिया। साथ ही ये भी कहा कि उसे अपने गर्भवती होने के बारे में पता नहीं था, जब उसे इसका पता लगा तो वह चौंक गई। महिला की उम्र करीब 22 साल बताई जा रही है।

घर में ही दिया बच्ची को जन्म

Ads Middle of Post
Advertisements

महिला ने बताया कि शुक्रवार रात को उसे अचानक पेट में बहुत जोर का दर्द हुआ और वह बाथरूम चली गई। यहीं पर बच्चे का जन्म हुआ। इसके बाद नवजात बच्ची का बाप दोनों को अस्पताल ले आया। प्रशासन ने भी बच्चे जन्म की पुष्टि की है। उधर, सालों बाद बच्चे की किलकारियां सुनकर घर और पड़ोस में खुशी का माहौल है। लोग नवजात बच्ची के पहनने के लिए कपड़े और खेलने के लिए खिलौने ला रहे हैं।

इसीलिए नहीं हुआ 12 साल से कोई बच्चा

फर्नांडो डी नोरोन्हा विश्व के कुछ बेहतरीन द्वीपों में से एक है। यहां ब्राजील का मशहूर वन्यजीव रिजर्व मैरिटाइम पार्क है। इस द्वीप पर समुद्री कछुए, डॉल्फिन्स, व्हेल्स और कई दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। वन्यजीवों की वजह से ही इस द्वीप पर जनसंख्या नियंत्रण के कड़े कानून लागू हैं।

अन्य ख़बरे

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.