भारतीय जनता पार्टी के 38वां स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री करेंगे 5 संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद

दिल्ली:बीजेपी का आज 38वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को नमो ऐप के जरिए 5 संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए जिन पांच लोकसभा क्षेत्रों का चयन किया गया है उनमें नई दिल्ली, उत्तरी-पूर्वी दि्ल्ली, उत्तरी मध्य मुंबई, हिमाचल प्रदेश और सारण बिहार की शामिल हैं। वहीं पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में 3 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

मुंबई में शाह जिस रैली को संबोधित करने वाले हैं उसमें 3 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 28 ट्रेनों और 5 हजार बसों से देश के कई हिस्सों से कार्यकर्ता मुंबई पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि इस रैली से अमित शाह 2019 में होने वाले चुनावों को साधने की कोशिश कर सकते हैं।

Ads Middle of Post
Advertisements

केंद्र के अलावा बीजेपी की 21 राज्यों में सरकार है। इस वजह से कार्यकर्ताओं में भी स्थापना दिवस के मौके पर काफी उत्साह नजर आ रहा है। वहीं प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट के जरिए सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि बीजेपी भारत को बदलने का प्रयास जारी रखेगी। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया है।

देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ। तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष थे। भाजपा, 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ का ही नया रूप है।

अन्य ख़बरे

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.